31.12.12

कानून का प्रावधान क्या हो ?

                                     


                                          दामिनी चली गई परन्तु देश के माथे पर और कांग्रेस के माथे पर कलंक लगाकर गई।दामिनी ना  पहली है ना आखरी होगी क्योकि जब पूरा देश आक्रोश में उबल रहा है , फिर भी महिलाये बलात्कार के शिकार हो रही है, क्योकि सब जानते है की सरकार कुछ दिन घडियाली आंसू बहाएगी ,कुछ वादे  करेगी  और फिर भूल जाएगी। संसद में लम्बी लम्बी बहस होगी  और फिर प्रस्ताव पास नहीं होगा। सरकार  जनतंत्र के नाम से अपना पलड़ा झाड लेगी। बि .जे .पी ने मांग किया है कि तुरंत  सत्र बुलाये जाय और शक्त कानून बनाये जाय। सरकार  क्यों नहीं बुलाती है? यह एक संवेदनशील विषय है, इस पर कानून पास करना सरकार आवश्यक नहीं समझती? यदि सरकार बहस से डरती है तो अध्यादेश जारी करे।समाचार पत्रों से, न्यूज़ चैनलों से यह बात तो जग जाहिर हुआ है कि  सरकार रेपिस्ट को नपुंशक बनाने की बात सोच रही है ,यदि वह दो बार बलात्कार करे। अर्थात बलात्कारियों से सरकार कहना चाहती है कि बेटा एकबार बलात्कार करते हो तो तुम्हे डरने की बात नहीं ,तुम्हे उसके लिए दूसरा मौका भी दिया जायेगा। क्या यह  हास्यादपद नहीं है? सब नागरिक चाहते है कि बलात्कारियों को मृत्युदंड मिले।इसलिए सरकार को ड्राफ्ट में परिवर्तन कुछ इस प्रकार करना चाहिए।
1."बलात्कार " "Rarest of rare" केटेगरी में रखा  जाय। कोर्ट केवल इसी वर्ग को मौत  की सजा दे सकती है अन्य को नहीं।
2. किसी वजह से यदि उसे आजीवन कारावास की सजा मिलती है , आजीवन का अर्थ 35 वर्ष होना चाहिए। नपुंसक बनाकर  जेल में ही रखना  चाहिए, बाहर रहेगा तो प्रतिशोध में  वह शारीरिक क्षति पहुंचाएगा।
3.छेड़खानी करने वालों को कम से कम 7/8 साल की सजा होनी चाहिए।
4.ऐसे केस के लिए फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट  होना चाहिए  जो 2/3 महीने में फैसला सुना दे। इनकी सुनवाई प्रति  दिन होनी चाहिए।
5.पोलिश को केस फाइल करने लिए एक सप्ताह का समय मिलना चाहिए ,बिना वजह देर करने वाले पर कार्यवाही होना चाहिए।
6.बलात्कार के दोषी की सजा माफ़ करने की राष्ट्रपति का अधिकार स्थगित होना चाहिए, क्योंकि इसका लाभ केवल दबंग लोगो को मिलता है ,आम आदमी को नहीं।

        ये कुछ सुझाव है ,जो सरकार अपने संसोधन बिल में , वर्मा आयोग के सिफारिशों के साथ सामिल करके तुरंत  अध्यादेश जारी कर सकती है और जन आक्रोश का सामना कर सकती है। हम ना सरकार के विरोधी है ना हिंसा के पक्षधर । हम यही चाहते है कि महिलायों की सुरक्षा के लिए जितना शक्त से शक्त  कानून बनाया जा सकता है ,बनाया जाना चाहिए। माँ ,बहन, बेटी सुरक्षित  होगी तो हम भी सुरक्षित महसूस करेंगे।

कालीपद "प्रसाद "

29.12.12

निर्भय (दामिनी ) को श्रद्धांजलि

           




                 भारत के लिए आज का दिन शर्मनाक दिन है . भारत सरकार और दिल्ली सरकार की निष्क्रियता से आज भारत की एक बेटी दरिंदो का शिकार होकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।13 दिन वह मौत से लडती रही,परन्तु अंत में वह हार गई।इस घटना से शायद भारत सरकार में बैठे हुए लोगों को शर्म ना आये परन्तु आम आदमी का सर शर्म से झुक गया है।आम आदमी दुखी है,हताश है,उनमे आक्रोश है। कांग्रेस ने तो "भूल जाओ और माफ़ करो" वाली  नीति अपना लिया है। उनके अलग  अलग नेता  अलग भाषा बोलते है। वे क्या सोच समझ कर बोलते है या बोलने के बाद समझते है?  राष्ट्रपति का बेटा अभिजित मुखर्जी ,जो अब सांसद हैं, प्रदर्शन करती महिलायों के लिए अनैतिक ,अवांछित टिप्पणी करता है फिर माफ़ी मांगता है। दिल्ली  के मुख्य मन्त्री जी शोक संवेदना में 'निर्भय' के साथ साथ उसके परिवार को भी श्रद्धांजलि दे दिया। वह क्या कहना चाहती है,स्पष्ट नहीं है। अब समझकर शायद कुछ स्पष्टीकरण दे दें।
              बाल ,वृद्ध ,युवक ,युवती , मालिक मजदुर, नेता ,अभितेता  सभी की ओर से  यह मांग हो रही है कि बलात्कारी को फांसी की सजा होनी  चाहिए। सरकार  उसके लिए शक्त कानून बनाये। कांग्रेस सरकार वायदा  करने में बहुत माहिर है,काम करने में नहीं। अभी तक शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाने की प्रयत्न
करने के सिवाय कानून बनाने की कोई पहल नहीं की। सरकार  की मंसा शक्त बनाने की नहीं है।सरकार के नुमाइन्दे  हमेशा की तरह इस परिस्थिति से मुक्ति पाने के लिए बहाना ढूंढ़ रहे  है। कभी जाँच आयोग बैठाने की बात करते  है,कभी विपक्ष की आलोचना करते   है,  कभी यह एक छोटी घटना बता कर मीडिया पर बढ़ा चढ़ा कर बताने की दोष मढ़ देते  है। शक्त कानून बनाने की बात करते है, बनाते नहीं। दुःख प्रगट करते है ,फिर सतरंज की चल चलते है। क्या हमारी जनता अभी भी सोती रहेगी और यह प्रपंच को सहेती  रहेगी?
                  अभी समय आ गया है जागने की। युवा वर्ग में अभी जोश है ,होश भी है। वे   इस शांति पूर्ण प्रदर्शन को निर्णायक मोड़ तक ले जा सकते हैं। परन्तु डर  है ,जैसे अन्ना हजारे जी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध आन्दोलन में सरकार के कुछ मंत्रियों ने फूट डाल  कर उसे कमजोर बना दिया है वैसे ही सरकारी  नुमाइन्दे इस आनोलन के बीच में घुस कर हिंसा फैला सकते हैं। तब सरकार यह कहकर कि  आन्दोलन हिंसा फैला रहा है ,आन्दोलन कारियों पर कोई भी जुल्म कर सकती  है। अत: युवा नेतायों को सतर्क रहना पड़ेगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आंदोलन में हिंसा न हो और न आन्दोलन कमजोर पड़े। यह तब तक चलना चाहिए जबतक सरकार कानून को संसद के दोनों सदनों से पास न करा ले। सरकार  इस परिस्थिति से  तात्कालिक मुक्ति  पाने के लिए एक जांच आयोग बैठाया है। कानून में किस प्रकार  का बदलाव लाया जाय . इस आयोग का अध्यक्ष हैं माननीय जस्टिस वर्मा। जनता से आग्रह किया गया है कि अपनी राय इस आयोग को भेजे। एक नागरिक होने के नाते हम भी यही चाहेंगे कि अपनी राय भेजे।उनका ईमेल है:-

                                       justice.verma@nic.in

             सभी युवा वर्ग एवं इस लेख को पढने वाले सभी जागरूक पाठकों से भी निवेदन है कि वे भी अपनी राय भेजे। यह आग्रह करे कि :-
1."बलात्कार  "को " rarest of rare" केटेगरी में रखा जाय क्योंकि मृत्युदंड केवल इन्ही को मिलता है।
2 .बलात्कारी  को कमसे कम 20 साल की सजा होनी चाहिए .8/10 साल नहीं।
3. सजा के समाप्त होने तक कोई जमानत नहीं होनी चाहिए।
4. बलात्कारी की सजा माफ़ करने /कम करने की राष्ट्रपति के अधिकार  क्षेत्र से बाहर होना चाहिए क्योंकि इसका उपयोग केवल पहुच वाले राजनीतिज्ञ  ही करते है। आम आदमी नहीं।

                  यह भी लिखें कि जो कानून बनाये  उसका नाम "निर्भय क़ानून "हो, ताकि भारत की बेटियों के दिल में हमेशा वह जिन्दा रहे और भारत की बेटियां निर्भय होकर घूम फिर सके। यही होगी  "निर्भय" को सच्ची श्रद्धांजलि


कालीपद "प्रसाद "

            




23.12.12

"सास भी कभी बहू थी"

         
                                                                         


              एकता कपूर की धारावाहिक "सास भी कभी बहू  थी" शायद इस उद्देश्य से बनाया गया था कि मनोरंजन के साथ साथ  लोग जान सके कि बहू को किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और बहू जब सास बने तब वह बहू को उस प्रकार से प्रताड़ित न करे वरन उसे एक बेटी समझ कर हर मुसीबत में उसका सहारा बने। धारावाहिक तो बहुत लोकप्रिय हुआ और उसकी उसकी बहू तुलसी (स्मृति ईरानी ) आज सांसद बन गयी परन्तु भारत की सास और बहू ,वहीँ के वहीँ हैं।दोनों के रिस्ते जैसे थे वैसे ही है -चूहे बिल्ली के रिश्ते जैसे।
                मुझे पता नहीं यह किसने कहा है कि " औरत ही औरत का दुश्मन है"।जिसने भी कहा हो ,वह निश्चय ही सास -बहू के रिश्ते जैसे रिश्तों को देख कर ही कहा होगा। आइए जरा देखते हैं कि बहू को सास बनने तक किन किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।
               लड़की जब मायके में रहती है तो उसे देखने होनेवाली सास ,ससुर ,ननद,पति ,जेठ,जेठानी सभी आयेंगे ।  सभी एक साथ या फिर बारी बारी और अपनी अपनी दृष्टी कोण से उसे नापेंगे। किसी को वह साँवली लगती है तो किसी को गोरी ,किसी को लम्बी लगती है तो किसी को ठिगनी।किसी को उसकी  बात अच्छी नहीं लगती और किसी को उसकी चलना।ननद को तो वह नकचड़ी लगती है। लड़की को इस परिस्थिति का सामना कई बार करना पड़ता है क्योंकि  एक बार में तो शादी तय नहीं होती। इस प्रकार लड़की को गुडिया जैसे सजा संवर कर कई बार अलग अलग लोगों के सामने पेश किया जाता है जैसे कोई वस्तु बाजार में बेचने के लिए रख दिया जाता है। किसी खरीददार की मर्जी हुई, खरीद लिया नहीं तो पड़ा रहा।लड़की की हालत भी वैसी होती है। बार बार अस्वीकृत किये जाने से उसका आत्मबल गिरता है।उसके आत्म सम्मान में ठेस पहुँचती   है। आज लड़कियां पढ़ लिख कर शिक्षित हो गई हैं फिर  भी लड़कियों की परिस्थिति में परिवर्तन नहीं हुआ है।पढीलिखी बहू जब सास बनती है ,वह भी वही  पुरानी रीति रिवाज को अपनाती है। क्या कोई नई  तरीका सोच नहीं सकती, जिससे लड़की को कोई मानसिक आघात न लगे?
               दूसरी समस्या है दहेज की। यदि लड़की होनेवाली सास को पसंद आ गई तो बड़ी आराम से  कहेगी -हमारे बेटे के लिए तो बहुत से रिश्ते आ रहे हैं और वे लोग कार  ,फ्रिज ,टी .वी ,इत्यादि देने के लिए तैयार हैं लेकिन हमने तो मन कर दिया। हमको तो एक अच्छी बहू  नहीं एक अच्छी बेटी चाहिए।हमें हमारी बेटी मिल गई आपके घर में। हमारे  घर में वह बेटी बनके रहेगी। लेकिन क्या है न बहन जी(भाई साहब) लोग तो उसे हमारी बहू ही समझेंगे न ? हम समाज में रहते है तो समाज के आचार विचार,रीतिरिवाज को मानना ही पड़ता है न? आप भी सम्मान की रक्षा के लिए उसे खाली  हाथ  नहीं भेजेंगे। लोग कहेंगे किस कंगाल की बेटी को उठा लाये हो? इससे बहु का असम्मान होगा न ? इसलिए आप अपनी, हमारी और बेटी  का सम्मान का ख्याल रखियेगा। हमारे पास तो सबकुछ है ,हमें कुछ नहीं चाहिए। जो भी देना है अपनी बेटी को दीजिये ,वे सब उसके ही काम  आयेंगे।
                   बस हो गई मुसीबत बेचारे  माँ बाप की। शायद यही स्थिति आज की सास के सामने आई होगी जब उसकी शादी की बात हुई होगी।उसके माँ बाप को भी ऐसी ही परिस्थिति का सामन करना पड़ा होगा। परन्तु सास ने उससे कोई सीख ली ? नहीं, वह भी आज वही  कर रही जो उसके सास ने उसके माँ बाप से किया था।शायद अब वह अपनी बहू से बदला ले रही है।
                   शादी हो गई। बहू  घर आ गई।  अब शुरू हुआ दूसरा रिवाज , मुहँ दिखाई।मुहं दिखाई में औरतों को दुल्हन को कम दुल्हन के साथ आई चीजों को देखने में ज्यादा रूचि होती है।कहीं कहीं तो सब वस्तुयों को एक कमरे में सजा  कर रख दिया जाता है और हरेक औरत को  चीजो की गुणवत्ता और कीमत विस्तार से बताई जाती है।कीमत जितनी ऊँची होगी,सास की नाक  भी उतनी ऊँची हो जाती है। चीजे चाहे कितनी अच्छी हो सास उसमे खामियां निकालना  नहीं   भूलती जिससे बहू के माँ बाप को नीचा  दिखा सके। सचमुच में यदि किसी वस्तु में खामी नजर आई तो बहू का खैर नहीं।यहीं से शुरू हो जाती  है बहू  की पीड़ा। वैसे मुहँ दिखाई दी रस्म आज एक बेतुकी रस्म है। पुराने ज़माने में दुल्हन का चेहरा घूँघट में ढका रहता था इसलिए उसे अलग से देखने के लिए औरते आती थी। लेकिन आजकल तो दुल्हन का हँसता हुआ खीला खीला चेहरा  तो पुरे बाराती और घराती को  पहले ही दिखाई देता है। फिर यह मुहं दिखाई की नौटंकी क्यों? क्या सास मुहं दिखाई और  चीजो की  नुमाईस बंद नहीं कर सकती ?
                    विवाह के बाद बहू और बेटे में घनिष्टता होना  स्वाभाविक है।वे एक दूसरे  को अधिक से अधिक समय देना चाहते हैं। इस कारण  माँ को पहले जैसा ज्यादा समय नहीं दे पाता ,इससे कुछ माँ को लगता है कि बेटा  हाथ से निकल गया। इसमें घी डालने का काम तथाकथित हितैसी पड़ोसिन  या सास की कोई दोस्त करती है। वह कहेगी -अरे ! विमला सुना तुमने ? सरला का बेटा  था न ? वह शादी के बाद अब माँ की नहीं सुनता ,अपनी बीवी की बातों  में ही नाचता रहता है। तुम अपने बेटे पर अपना कंट्रोल रखना अन्यथा बेटा  हाथ से निकल जायेगा। बस अब क्या ? सास लग जाती है बहू और बेटे में फ़ुट दालने  के काम में। पुनरावृत्ति  होती है पुराणी कहानी की, क्यों कि सास  भूल चुकी होती है अपनी जवानी की परेशानी। सास की इस साजिस में कभी कभी उनकी बेटी अर्थात बहू की ननद भी योगदान दे देती है।अब जटिला  और कुटिला की जोड़ी मिलकर बहू को तंग कर एक ज़िंदा  लाश बना देती है और कभी कभी तो जलाकर सचमुच का लाश बना देती है। सास यह भूल जाती है कि उसकी भी बेटी किसी के घर  की बहू बनेगी।
                 यदि बहू ने इन  कठिनाइयों को   पार कर लिया तो अगला पढ़ाव  होता है संतान। यदि बहू ने लड़का पैदा किया तो वह गृहलक्ष्मी है।आदर सत्कार का पात्र है। परन्तु यदि लड़की हुई तो वह कुलक्षनी है।वह अपशकुन है।वंश चलने लायक नहीं है। न जाने कौन कौन से उपाधियों से नवाज़ा जाता है। लड़की पैदा होते ही उसके  दुर्दशा के दिन शुरू हो जाता है। सास  यह भूल जाती है की वह भी एक लड़की के रूप में जनम लिया  था और अब वह एक वंश चला रही है।  वास्तव में नारी हो  या पुरुष, अकेला कोई वंश चला नहीं सकता। नारी पुरुष मिलकर ही वंश  चलाते  हैं। जहाँ तक पुत्र की बात है ,विज्ञानं ने साबित कर दिया है कि पुत्र या पुत्री होने में बहू जिम्मेदार नहीं है वरन बेटा ही जिम्मेदार है।आज के पढीलिखी सास को इस बात को समझना चाहिए और बहूयों को दोषमुक्त कर देना चाहिए।उनको सताने के बदले लड़के की इलाज करना चाहिए। वैज्ञानिक तत्त्व पर आधारित इस सत्य को भी न मान कर यदि  सास लड़की पैदा करने के लिए बहू को दोषी मान कर ,उसे परेशान  करती है तो फिर यही मानना पड़ेगा कि "औरत ही औरत का दुश्मन है"।
                जिस दिन हर  सास यह प्रण  कर ले कि वह अपने बेटे की शादी में न दहेज़ लेगी न बेटी के शादी में दहेज़ देगी, उस दिन भारत में भ्रूण हत्या ,दहेज़ हत्या ,लड़के लड़कियों में विषमता जैसे कुरीतियाँ समाज से छूमंतर हो जाएगी। जिस दिन सास माँ बनकर ,बहू यदि कोई गलती करे  तो उसे समझा बुझा कर बेटी बना लेगी उस दिन लड़की  के लिए मायका और ससुराल का अंतर  समाप्त हो  जायेगा। जरुरत इस बात की है कि समाज  में मौलिक सामाजिक परिवर्तन लाने  के लिए हर सास हिम्मत से इन बुराईयों के विरुद्ध आवाज उठायें ,महिलाओं को संगठित करें और अपने जीवन में इन आदर्शों का पालन करें।तभी यह कहावत झूठी साबित होगी कि "औरत ही औरत का दुश्मन है"।



कालीपद "प्रसाद "
 © सर्वाधिकार सुरक्षित           
                   








19.12.12

क्या दामिनी को न्याय मिलेगा ?






                  भारत आजाद देश है। असंख्य स्वतन्त्र सेनानियों ने अपना जीवन न्याछावर इसलिए किया था कि भारत का हर नागरिक सर उठाकर जी सके , आजादी से निर्भय हो कर घूम फिर सके। आज भारत का सर शर्म से झुक गया है । बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है। निर्भय हो कर महिलाएँ कहीं आ जा नहीं सकती  । कहीं रेप ,कहीं छिना झपटी ,कहीं चोरी ,डकैती ,कहीं गुंडागर्दी ,जहाँ देखो वहीँ भय ,दहशत का वातावरण। क्या इसी पर हम गर्व करते हैं? कहते है "भारत महान?"
            सीधा साधा जनता को गाय बकरियों की तरह हाँका  जा रहा है। जिस नेता को , अपने रक्षक समझ कर  चुन कर भेज था वह अब भक्षक बन गया है।वे केवल अपने फ़ायदे  की बात सोचते है। अपनी रक्षा के लिए उन्हें जेड सुरक्षा चाहिए परन्तु जनता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस भी नहीं है । जनता के भलाई के लिए कोई बिल संसद पेश होता है तो उसमे हजारों अड़ंगे डाल दिया जाता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर ये ड्रामा करते हैं और जनता को वेवकुफ़ बनाते है। लेकिन जब उनकी वेतन और भत्ते  की बिल  आती है तो बिना किसी विरोध के एक ही दिन में पास हो जाता है। क्या ये लोग कभी सच्चे मन से जनता की भलाई की बात सोचते है? शायद नहीं। संसद में और संसद के बाहर  एक पार्टी अपने को भारतीय संकृति का रक्षक कहता है,दूसरा पार्टी सेकुलरिज्म का राग अलापता ,तो तीसरा पार्टी समाजवाद का नारा  लगता फिरता है। वैसे ही जो और पार्टियाँ है अपनी अपनी ढपली बजाते रहते है। लेकिन क्या  रेप , छिना झपटी , चोरी ,डकैती , गुंडागर्दी इन पार्टियों का कॉमन एजेंडा  है? यदि नहीं तो जैसे अपने वेतन,भत्ते के बिल पास  करते वक्त विरोध भुलाकर एक हो जाते है वैसा इन असमाजिक तत्तो को आजीवन कारावास या मृत्युदंड देने का कानून सर्व सम्मति से क्यों नहीं पास करते?कहीं ऐसा तो नहीं कि ये गुण्डे बदमास इन्ही के पालतू जीव हैं।कानून बनने पर  इक्का दुक्का आवाज उठाने  की आवश्यकता ही नहीं होगी।कानून पास होने पर अदालत आगे का काम   करेगी।
             श्री अन्ना हजारे और उनके साथियों द्वारा बनाया गया जन लोकपाल बिल का मसौदा पूरा हिन्दुस्थान ने देखा । यह बिल सच्चे अर्थ में आम जनता की भलाई के लिए बनाई गई थी और भ्रस्टाचारी नेता और भ्रस्टाचारी कर्मचारी के  खिलाफ थी ,इसलिए सभी नेता मिलकर इसे स्वीकार नहीं किया। यदि सभी विपक्षी पार्टी एक मतसे उसे स्व्वीकर कर लेते  ओ सत्ता पक्ष  को भी स्वीकार करना पड़ता। अभी  जो सरकारी लोकपाल है ,यह भ्रस्टाचारी को पकड़ने के लिए नहीं वरन उसे बचाने  केलिए है। इसमें जलेबी जैसे पेंच है और भ्रस्टाचारी उसी पेंच में सुरक्षित रहेगा ,उसे कभी  दंड मिलेगा ही नहीं। आम जनता सरकार की चालाकी समझ चुकी है।
        दिल्ली में  दामिनी रेप केस को लेकरआज पूरा देश हिला  हुआ है। लड़कियों में  उग्र आक्रोश है।महिलाये ,विद्यार्थी ,आम जनता जगह जुलुस निकल रहे है, नारे लगा रहे हैं। रेपिस्ट  को मृत्युदंड की मांग कर रहे है। क्या अब भी हमारे सांसद सोये रहंगे या एकमत हो कर शक्त कानून बनाकर अपराधी को दंड देने में मदत करेंगे?  या फिर जैसे हर रेप में  ज़ोरशोरसे  संसद में आवाज उठती है ,शांत हो जाती है और  एक   रेप फिर होता है। क्या वही जरी रहेगा और इन्तेजार करेंगे एक और रेप की ? ऐसा लगता है कि  सांसद अपनी ड्यूटी केवल संसद  में आवाज उठाने तक सिमित कर लिया है। विपक्ष के नेता ने रेपिस्ट को मृत्युदंड की मांग की। लेकिन जब संसद में कानून नहीं बनायेंगे तो जज अपने मन से मृत्युदंड तो नहीं दे सकता। इसलिए कानून ऐसा बनाए कि जज के पास मृत्युदंड देने के सिवा आप्शन न रहे।  ऐसे सजा प्राप्त अपराधी की सजा माफ़ करने का अधिकार राष्ट्रपति को भी नहीं होना चाहिए अन्यथा पहुँच वाले लोग छुट जायेंगे। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ,अंतिम मान्य निर्णय होना चाहिए।

                             

कालीपद "प्रसाद"
सर्वाधिकार सुरक्षित



14.12.12

संस्कृति का संक्रमण



                 आज भारतीय संस्कृति संक्रामक  मोड़ पर है।जहाँ नजर डालो वहीँ परिवर्तन दिखाई देता है। कुछ में परिवर्तन हो चूका है और कुछ परिवर्तन के मार्ग में अग्रसर हैं।लोगो के सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सो जाने तक जीवन में उपयोग होनेवाले हर चीज ,हर परिस्थिति में परिवर्तन हो रहा है।परिवर्तन होना भी चाहिए क्यकि परिवर्तन ही प्रगति का लक्षण है।भारत में यह परिवर्तन सही दिशा में हो रहा है ,ऐसा कहना अभी अपरिपक्क होगा। लोगों के खान -पान बदल रहे हैं, वेश-भूषा बदल रहे हैं, रहन -सहन बदल रहे हैं, रिश्तों के परिभाषाएँ बदल रही  हैं , व्यव्हार बदल रहे हैं , भाषा में, शब्दों के अर्थों में परिवर्तन हो रहे हैं, शालीन और अश्लील भाषा में अंतर कम हो रहा है।कुछ साल पहले तक किसी लडकी की सुन्दरता की प्रशंसा में कहा जाता था -"खुबसूरत सुशील लड़की है ". यही बात आज यदि किसी टी .वी .आर्टिस्ट या बॉलीवुड के किसी आर्टिस्ट के लिए, या मुंबई  में विदेशी संकृति में लिपटी किसी युवती को  कहा जाय  तो उसे लगेगा की किसी भैया ने उसे गाली दिया है। लेकिन उसके बदले  में उसे यह कहे -"क्या नमकीन ,सेक्सी है " तो उसकी बत्तीसी खिल जाती है।टी .वी के यथार्थ प्रदर्शन (रियलिटी शो ) में तो ऐसे टिपण्णी का भरमार है। इसे प्रस् तुत करने वाले आयोजक,कलाकार ,दर्शक एवं श्रोतागण सभी आनंद ले रहे  हैं।किसी के तरफ से कोई विरोध  नहीं हुआ है और उम्मीद है नहीं ही होगा।अत:यह मान लेना अतिशयोक्ति नहीं होगी  कि  भारतीय समाज अब परिवर्तन  चाहता है।वह भी पश्चिमी शैली में।भारत की पुरानी, दमघोटू , निरर्थक रस्म-रिवाज से लगता है लोग ऊब चुके हैं।भारत में पहले लड़कियां साड़ी या सलवार कुर्ते पहनती थीं। लड़के हाफ पैन्ट या फुल पैन्ट पहनते थे।परन्तु आज लड़के तो फुल पैन्ट में हैं लेकिन लडकियाँ क्वार्टर पैन्ट (हाफ पैन्ट कहना उचित नहीं होगा )में सार्वजनिक मंच पर नजर आती हैं।भारत की लड़कियां आधुनिकता के दौड़ में लडको को पीछे छोड़ दिया।कई  टी .वी .चैनल में एंकरिंग  (सूत्रधार) का कम करती हुई लड़कियां इसी वस्त्र में नजर आती हैं। संस्कृति के तथा कथित रक्षक उसे देखकर आँख मुंद लेते हैं।लेना भी चाहिए ,भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है। यहाँ बोलने ,खाने-पीने , पहनने ,सभी में आजादी है।मैं तो कहूँगा कि कुछ खाने से या कुछ पहन् लेने से संस्कृति में विकृतियाँ नहीं आती, .विकृतियाँ तो मन में हैं।
            आजाद देश में सब में आजादी होने के वावजूद समाज के ये ठेकेदार  कुछ सामाजिक मामले में अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहते। उदहारण के लिए "विवाह ", इसमें कई विकृतियाँ हैं परन्तु उसे दुर करने में देश के कानून भी अक्षम है, क्योंकि कानून को लागू करने वाले भी विकृतियों का रक्षक हैं।ठेकेदारों का कथन है कि वर वधु का गोत्र एक नहीं होना चाहिए ,दूसरा दोनों की जाति एक होना चाहिए। यद्यपि उदारवादी अंतर्जातीय विवाह स्वीकार कर चुके हैं। कुछ वर्षों में अन्तर्जातीय विवाह का दर बढ़ा है फिर भी यह बहुत कम है।अन्तर्जातीय विवाह जब बड़ी तादात में होने लगेगी तब "   दहेज़ प्रथा ,जातीय भेद- भाव  ," आसानी से मिट जायेगा। जाति  के नाम पर चलने वाली राजनीति  के दुकाने भी बंद हो जाएँगी।
            विवाह -परिणय -पाणिग्रहण अर्थात वरऔर वधु जिन्दगी भर एक दुसरे को सुख दू:ख में साथ रहने की प्रतिज्ञा करते है। इस  शुभ कार्य में वधु और वर के दोनों परिवार मिलकर उन्हें अनुमति देते हैं कि वे पति -पत्नी के रूप में जीवन यापन कर सकते हैं और संतान उत्पन्न कर सकते हैं।परिवारों की अनुमति में समाज की अनुमति भी सामिल होती है।इस आयोजन में वर वधु को वस्तुएँ उपहार (दान) में देते है।पुराने ज़माने में गाय जैसी दूध देने वाले जानवर भी दान में दिया जाता था।इसे 'गोदान 'कहते है।परिवर्तन की आधुनिक युग में बेटी को एक वस्तु  मानकर वर को दान कर उसे 'कन्यादान ' कहना उचित नहीं है। कन्या कोई गाय या वस्तु नहीं है जिसे दान में वर को दिया जाय।आज जहाँ नारी पुरुष समानता का स्वर तेज हो रहा है, नारी पुरुष से कंधे से कंध मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ रही है, क्या ऐसी परिस्थिति में कन्या को वर को दान में देकर उसे कन्यादान कहना नारी जाति को हेय समझना नहीं है ? यहाँ वर को दान में कन्या को क्यों नहीं दिया जाता ? इसे 'वरदान'  या 'पुत्र दान' भी कहा जा सकता है। इसलिए नहीं की यह पुरुष प्रधान समाज है ? देश ने नारी को प्रधान मंत्री एवं राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार कर चुके है .फिर इसमें पीछे क्यों? हर बात में पश्चिमी देशों की नक़ल  कर रहे है ,क्या वहाँ 'कन्यादान " जैसा रस्म या शब्द है ?
        'कन्यादान' कहो 'वरदान' या 'पुत्रदान' , मूल में यह 'अनुमति दान'है।दोनों परिवार एवम समाज वर-वधु को साथ साथ रहने और दाम्पत्य  जीवन  शुरू करने की अनुमति प्रदान करता है।यही विवाह है। अत:इस परिवर्तन की युग में नारी जाति को सम्मान देते हुए इसे "अनुमति दान " कहना उचित होगा  'कन्यादान' नहीं।

कालीपद  "प्रसाद "




6.12.12

Environment, The Bequest






Hey Man!

Your child will claim bequeath

Sujwala Suphala Earth    ( with pure water and fertile land)

Earth ,the heritage of ancestors.

The earth vibrant with flora and fauna

Decorated with, herbs and liana

Vivacious and  jubilant  with

Twitter and chirps of birds,

Hilarious, hilarious Earth.

Earth live tree decorated with ivy,

The oxygen-rich and Holy pure water

Earth pulsing, vibrating with life nectar.




Your child will not ask for

The soil, barren and inferior.,

Exterminator toxic air, unnatural founts

Shrinking forests and devastated environment,

Contaminated water and clinically dead mass

 The Earth, where life. is scarce.


Hey man!

Do  write bequest of your offspring’s

No weapon, no wealth, nor precious elements,

Pass onto them only three things

 Green Earth, Clean Water – Air,

And clean environment !!!


Kalipad "Prasad"
All Right reserved.

9.11.12

राष्ट्रपति का चुनाव



अमेरिका ने सबको जता दिया है ,
राजनीति में वह सबसे आगे है।
काले -गोरे का रंगभेद पुरानी बात है ,
प्रमाण है - एकबार फिर से
काले को सिरमौर बनाया है।
बराक ओबामा ने साबित किया
"काले हैं तो क्या हुआ हम दिलवाले है।"

भारत उस से दूर ........
 बहुत दूर , जात-पात ,धर्म ,कुरीतियों के
फंदों  में फंसकर फडफडा रहा है।

चुनाव जितने के बाद राष्ट्रनेता
राष्ट्र की उन्नति की बात करता है,
राष्ट्र की भाषा (आशा ) बोलता है।
भारत में नेता अपनी जाति  की
अपने समुदाय की उन्नति की बात करता है।


बराक ओबामा ने भाषण में कहा -
"पूरा अमेरिका एक परिवार है ,
अमेरिका को प्रगति के रास्ते ले जाना है,
इसकी आर्थिक प्रगति के रफ़्तार तेज करना है,
नए रोजगार के अवसर तलाश करना है,     
आपको (जनता को )  किया वायदा पूरा करना है,
चुनौतियाँ कठिन हैं ,रास्ता लम्बा है ,
पर आपके सहयोग से ,ये  कार्य पूरा करेंगे ,
यह जीत आपका है, आप धन्यवाद ,बधाई के पात्र है।"

भारत में नेता कुछ ऐसा ही बोलते हैं,
पर वे भारत को एक परिवार नहीं
वरन परिवारों का राष्ट्र समझते है .
वे राष्ट्र के नाम से अपनी जाति,
अपने परिवार की उन्नति चाहते है,
और दूसरी जाति, दुसरे परिवारों का शोषण करते है,
वे अपने को राष्ट्र से ऊपर समझते है।
राष्ट्र भाषा नहीं , राष्ट्र कु-भाषा बोलते है ,
संसद में ,संसदीय भाषा नहीं 
असंसदीय भाषा में बात करते है।
राष्ट्र नेता  राष्ट्रीय आर्थिंक प्रगति  नहीं
अपने परिवार की आर्थिक प्रगति करता है .
घपलों में नए रोजगार तलासते है ,
कोयला से बहुतो ने मुहँ काला कर लिया ,
टेलीफोन के तार से फांसी लगा लिया  ,
पर ये नेता मरते नहीं , रक्तबीज के वंशज है
एक मरते है तो दश पैदा हो जाते है।


कालीपद "पसाद "